ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

झारखंड : रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर निगरानी का छापा, दो जगह पर मिले ज्यादा पैसे

RANCHI : धनबाद डिविजन के दूसरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन डालटनगंज रेलवे स्टेशन है। ऐसे में इस स्टेशन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के खिलाफ अब निगरानी विभाग की टीम ने बड़ा

झारखंड : रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर निगरानी का छापा, दो जगह पर मिले ज्यादा पैसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : धनबाद डिविजन के दूसरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन डालटनगंज रेलवे स्टेशन है। ऐसे में इस स्टेशन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के खिलाफ अब निगरानी विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस टीम ने स्टेशन के टिकट काउंटर पर छापेमारी की. जिसमें दो काउंटर से टिकट मूल्य से ज्यादा पैसे मिले। 


दरअसल,  डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टिकट बुकिंग कार्यालय के दो टिकट काउंटर पर अधिक पैसे मिले हैं। एक काउंटर पर 85 जबकि दूसरे पर 25 रुपये अधिक मिले हैं।  टिकट काउंटर से अधिक रुपये मिलने के बाद निगरानी की टीम दस्तावेज को अपने साथ ले गई है और पूरे मामले में बुकिंग क्लर्क से जवाब मांगा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार धनबाद से रेलवे की एक विजिलेंस टीम पलामू पहुंची थी। इस टीम ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। यह छापेमारी डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग कार्यालय में हुई थी। घंटे भर चली छापेमारी में एक-एक टिकट और पैसे का मिलान किया गया। इस मिलान में दो काउंटर से अधिक रुपये बरामद हुए थे। 


आपको बताते चलें कि, डालटनगंज रेलवे स्टेशन धनबाद रेल डिवीजन का दूसरा सबसे बड़ा आय वाला रेलवे स्टेशन है। गौरतलब है कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन से प्रत्येक दिन 36 के करीब एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक लंबे अरसे के बाद निगरानी का छापा हुआ है। निगरानी को कई तरह की शिकायत लोगों से मिली थी. जिसके बाद यह छापेमारी हुई है।