ब्रेकिंग
Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा

रात के अंधेरे में साली से इश्क लड़ा रहा था जीजा, आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के पिता ने कर दिया मर्डर

JHARKHAND : झारखंड के कोडरमा में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत स्थित बेला गांव की है। यहां साली के साथ संबंध बनाना एक

रात के अंधेरे में साली से इश्क लड़ा रहा था जीजा, आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के पिता ने कर दिया मर्डर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : झारखंड के कोडरमा में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत स्थित बेला गांव की है। यहां साली के साथ संबंध बनाना एक जीजा को बहुत भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 


रात के अंधेरे में लड़की के पिता ने जीजा-साली को आपत्तीजनक हालत में देख लिया। इसके बाद युवती के माता-पिता ने युवक की हत्या कर दी और शव के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मृतक की पहचान कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप में की गई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। कुछ दिन पहले सोनू यादव होली मनाने के लिए जमशेदपुर से अपने घर आया था। 


इसी बीच शुक्रवार को सोनू अपनी ममेरी साली के साथ होली मनाने देर रात बेला गांव पहुंच गया। सोनू का अपनी ममेरी साली के साथ अवैध संबंध था। लड़की के पिता ने दोनों जीजा-साली को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 


गुस्साए पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से सोनू की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने शक के आधार पर जब मृतक सोनू के ससुर हीरालाल यादव से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और सारी सच्चाई पुलिस के सामने बताई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी हीरालाल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।