ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

क्वारंटाइन सेंटर में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, आशिक के लिए ही घर छोड़कर भागी थी

DESK : प्रेमी के क्वारंटाइन सेंटर में होने की बात सुनकर प्रेमिका ने घर छोड़ दिया और घर से भागकर प्रेमी के पास रहने के लिए क्वारंटाइन सेंटर आ गई. मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : प्रेमी के क्वारंटाइन सेंटर में होने की बात सुनकर प्रेमिका ने घर छोड़ दिया और घर से भागकर प्रेमी के पास रहने के लिए क्वारंटाइन सेंटर आ गई. मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के नुतनडीह क्वारंटाइन सेन्टर की है.

जैसे ही मामला पुलिस में पहुंचा अधिकारी क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे और प्रेमी-प्रेमिका से पूछताछ की. दोनों ने अधिकारी को बताया कि वे दो साल पहले ही सबसे छिपकर शादी कर चुके हैं. लेकिन पूछताछ के बाद अधिकारी ने प्रेमिका को होम क्वारंटाइन में डाला और प्रेमी को दूसरे क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  नूतनडीह के चंद्रमोहन हांसदा और कोलडीह की रहने वाली प्रेमिका के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. इसी बीच प्रेमी आंध्र प्रेदश काम करने चला गया. जब लॉकडाउन लगा तो प्रेमी घर पहुंचा, जहां उसे गांव के स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर में डाल दिया गया. जैसे ही इसका पता प्रेमिका को चला , वह भी प्रेमी के साथ रहने क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गई. प्रेमिका के घरवालों ने क्वारंटाइन सेन्टर पहुंचे और हंगामा करने लगे. जिसके बाद दोनों क्वारंटाइन सेन्टर से भाग गये और दूसरे दिन फिर क्वारंटाइन सेन्टर पहुंच गये. गांव के लोगों के कहने पर प्रेमिका को भी प्रेमी के साथ क्वारंटाइन सेन्टर में डाल दिया गया लेकिन अधिकारी के पहुंचने के बाद दोनों को अलग किया गया है.