ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला: SPG ने रांची पुलिस से मांगी रिपोर्ट, महिला के खिलाफ केस दर्ज

RANCHI: राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में एक्शन हुआ है। एसपीजी ने रांची पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसपीजी की तरफ से रिपो

PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला: SPG ने रांची पुलिस से मांगी रिपोर्ट, महिला के खिलाफ केस दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में एक्शन हुआ है। एसपीजी ने रांची पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसपीजी की तरफ से रिपोर्ट मांगने के बाद पुलिस ने पीएम मोदी की गाड़ी के सामने आने वाली महिला के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है।


दरअसल, बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा संग्रहालय जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड के पास अचानक एक महिला प्रधानमंत्री की गाड़ी के सामने आ गयी थी। इस घटना के बाद पीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया था। सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में महिला को वहां से हटाया और काफिले को रवाना कराया था। इसे पीएम की सुरक्षा में चूक मानते हुए एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।


पीएम की गाड़ी के आगे जानबूझ कर आने वाली महिला के खिलाफ रांची के कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। धनबाद एसीबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान के बयान पर उक्त महिला संगीता झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसे एक गंभीर अपराध मानते हुए कोतवाली थाना में IPC की धारा 341,283,353,186 के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।