ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

पिता बना 'कातिल', गला दबाकर अपनी दो बेटियों का किया मर्डर

BOKARO: झारखंड के बोकारो से जुर्म की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी दो बेटियों का कत्ल बेरहमी से कर दिया है. घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BOKARO: झारखंड के बोकारो से जुर्म की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी दो बेटियों का कत्ल बेरहमी से कर दिया है. घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड की है. आरोपी मनशु कुमार सोनी ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी है. 


बताया जा रहा है कि मनशु घर में सोया था. अचानक उठकर अपनी दो बेटियों को उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया और बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी. पिता ने अपनी 15 साल की बेटी प्रिया और 12 साल की किरण की हत्या कर दी. अपनी बहन का कत्ल होता देख आरोपी के दो बेटे चिल्लाने लगे. जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब कर दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी.


आरोपी ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण कुछ दिन से वो तनाव में रहता था, इसलिए अपनी बेटियों का कत्ल कर दिया. वहीं घटना से नाराज गांव के लोग आरोपी पर टूटने ही वाले थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचा लिया. पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.


टैग्स