ब्रेकिंग
जमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रिया

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल; पटना से रजरप्पा जा रहे थे कार सवार

RAMGARH : गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों व्यक्ति एक कार पर सवार होकर पटना से झारखंड के रामगढ़

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल; पटना से रजरप्पा जा रहे थे कार सवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAMGARH : गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों व्यक्ति एक कार पर सवार होकर पटना से झारखंड के रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना रामगढ़-बोकारो एनएच- 23 पर स्थित छत्तरमांडू के पास की है।


हादसे में मौत के शिकार युवक की पहचान पटना के रहने वाले सुजीत कुमार मेहता के रूप में हुई है। जबकि घायलों में सोनू कुमार और जीतेंद्र कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार मेहता अपने दो साथियों सोनू कुमार और जीतेंद्र कुमार के साथ रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार से अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में बुरी तरह फंस गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने सुजीत कुमार मेहता को मृत घोषित कर दिया है जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।