ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लालू का नहीं होगा कोरोना टेस्ट, नहीं थे संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में

RANCHI: रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव पर बीते दिनों कोरोना संकट मंडरा रहा था क्योंकि उनकी सुरक्षा में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इस पर चर्चा ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI: रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव पर बीते दिनों कोरोना संकट मंडरा रहा था क्योंकि उनकी सुरक्षा में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इस पर चर्चा होनी भी शुरू हो गई थी कि क्या अब लालू का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, लेकिन उनका इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई जिससे पता चला कि लालू संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में नहीं आये थे. इसलिए उनकी कोरोना जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं है. 


गौरतलब है कि इन दिनों लालू प्रसाद कमरे से बाहर नहीं के बराबर निकल रहे हैं. ऐसे में फिलहाल जांच की जरूरत नहीं है. इधर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों का इलाज कोविड वार्ड में किया जा रहा है. साथ ही लालू जहां इलाजरत हैं उस पूरे परिसर को सेनेटाइज किया गया है. 


इस बीच हम आपको बता दें कि रिम्स प्रबंधन संक्रमण व सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन से लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों को बदलने का अनुरोध कर सकता है. डॉ. उमेश प्रसाद के अनुसार जिस संक्रमण के डर से उन्हें पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है, संक्रमण वहां तक पहुंच चुका है. ऐसे में पुलिसकर्मियों की नियमित कोविड टेस्ट होनी चाहिए.