ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पार्लर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, लॉक डाउन में पीछे के दरवाजे से चल रहा था जिस्म का धंधा

RANCHI : लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की जा रही है. लेकिन लॉक डाउन में पुलिस लगातार सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा कर रही है. पुलिस ने पार्लर की आड़ में स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की जा रही है. लेकिन लॉक डाउन में पुलिस लगातार सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा कर रही है. पुलिस ने पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट के धंधे का एक खुलासा करते हुए कॉल गर्ल के साथ 3 कस्टमर्स को अरेस्ट किया है. पुलिस सबको जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मामला झारखंड जिले के रांची का है. जहां लॉकडाउन के दौरान शहर में सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. जिस्म के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक कॉलगर्ल सहित चार को जेल भेज दिया है. जेले भेजे गए आरोपितों में मूल रूप से गिरिडीह और वर्तमान पता काके रोड के रहने वाले सैलून के संचालक सुमन पंडित, सहयोगी स्टाफ मूल रूप से यूपी और वर्तमान कर्बला चौक के रहने वाले कासिफ आलम, अरगोड़ा के रहने वाले ग्राहक सरयू प्रसाद और कोलकाता की रहने वाली एक कॉल गर्ल शामिल है. पुलिस ने बताया कि सैलून पीछे के दरवाजे से खुलता था. इसका संचालक अपने नेटवर्क के जरिए और एजेंटों के माध्यम से ग्राहकों को बुलवाकर सेक्स रैकेट चला रहा था. लॉक डाउन में सैलून का दरवाजा सामने से बंद रखा जाता था. इस रैकेट के लिए लॉकडाउन से पहले ही कोलकाता से कॉलगर्ल मंगवाकर रखा था. इस मामले में पुलिस ने इममोरल ट्रैफिकिंग एक्ट और लॉकडाउन उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है.


पुलिस ने छापेमारी कर कॉल गर्ल सहित चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लालपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हू पार्क के सामने स्थित स्लिम एंड शाइन सैलून में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.



टैग्स