ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

पलामू में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोग घायल, इस वजह से शुरू हुआ विवाद

PALAMU : पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर स्वागत गेट बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। इस विवाद में पत्थरबाजी व आगजनी की गई है। फिलहाल स्थिति काफी तन

पलामू में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोग घायल, इस वजह से शुरू हुआ विवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PALAMU : पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर स्वागत गेट बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। इस विवाद में  पत्थरबाजी व आगजनी की गई है। फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसको लेकर पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। इसको लेकर 100 से अधिक अधिक पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने में दो पक्षों के बीच मंगलवार से विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वहीं हालात को नियंत्रण में करने के लिए धारा 144 लगा दिया गया है।  इससे पहले स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं।  उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद पांकी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 


इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। डीसी, एसपी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी  मौके पर कैम्प कर रहे हैं। साथ ही लोगों को शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं। खुद पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहा फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है। दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं।