ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

पहली बार बिरसा की जन्मस्थली पहुंच रहे देश के PM, जानिए क्या है आज का पूरा शेड्यूल

RANCHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू पहुंच रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा संग्रहा

पहली बार बिरसा की जन्मस्थली पहुंच रहे देश के PM, जानिए क्या है आज का पूरा शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू पहुंच रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा संग्रहालय देखा। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।


पीएम मोदी बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से रांची एयरपोर्ट जाएंगे जहां से हेलिकॉप्टर से खूंटी फिर सड़क मार्ग से उलिहातू पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो धरती आबा की जयंती पर उलिहातू में होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की माटी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी में एक वृहद जनसभा को भी संबोधित करेंगे और यहां से कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तीन प्रोजेक्ट का यहां ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया जाना है। धनबाद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम और रांची आईआईएम के नव निर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन होना है। रांची के कांके स्थित सांगा में भारतीय 'सूचना' प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए बन रहे भवन का ऑनलाइन शिलान्यास यहां होना है।


आपको बताते चलें कि, पीएम सुबह 9.00 बजे राजभवन से बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। 9.15 बजे पहुंचेंगे, यहां 15 मिनट तक रुकेंगे। 9.30 बजे: बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से रांची एयरपोर्ट जाएंगे। हेलिकॉप्टर से उलिहातू पहुंचेंगे।सड़क मार्ग से बिरसा मुंडा जन्मस्थली जाएंगे। वहां 20 मिनट रहेंगे।बिरसा मुंडा म्यूजियम जाएंगे। खूंटी में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में कार्यक्रम में शामिल होंगे