ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, लातेहार के चातम जंगल से बम बरामद

JHARKHAND: झारखंड के लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान चातम जंगल से बम बरामद किया

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, लातेहार के चातम जंगल से बम बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान चातम जंगल से बम बरामद किया गया है। 


इस दौरान जंगल से एक देसी पिस्टल और दो सिलेंडर बम, 2 टिफिन बम, एक केन बम, डेटोनेटर और बिजली के तार भी बरामद किया गया है। हालांकि किसी नक्सली की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बरामद बम को टिफिन बम बताया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार लातेहार एसपी अंजनी अंजन को यह सूचना मिली थी कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के चातम जंगल में बम और हथियार छिपा रखे है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। 


इस दौरान जमीन में छिपा कर रखे दो सिलेंडर बम, 2 टिफिन बम, एक केन बम, एक देसी पिस्तौल, डेटोनेटर और बिजली के तार बरामद किया गया। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सलियों के पास सरेंडर कर समाज के मुख्य धारा से जुड़ने के अलावे कोई रास्ता नहीं है। यदि ऐसा वे नहीं करते हैं तो नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।