ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

नौकरानी ने CRPF जवान की मां, बेटे और सास पर किया जानलेवा हमला, बाद में खुद फांसी लगाकर की खुदकुशी

RANCHI : रांची के बरियातू इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, बरियातू इलाके में रहने वाले सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. जगत आनंद सुरीन की नौकरानी ने पहले ध

नौकरानी ने CRPF जवान की मां, बेटे और सास पर किया जानलेवा हमला, बाद में खुद फांसी लगाकर की खुदकुशी
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : रांची के बरियातू इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, बरियातू इलाके में रहने वाले सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. जगत आनंद सुरीन की नौकरानी ने पहले धारदार हथियार से मारकर उनके बेटे, सास और मां को घायल कर दिया, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले नौकरानी के हमला करने का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है. 


सीसीटीवी फूटेज में एक महिला को सोफे पर लेते एक शख्स पर जानलेवा हमला करते साफ़-साफ़ देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट जगत आनंद सुरीन अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे. इसी बीच उनके नौकरानी सलोनी होरो ने अचानक कमांडेंट की मां एलिस सुरीन, बेटा प्रियांक सुरीन और सास सुभानी होरो पर हमला कर दिया. सलोनी ने धारदार हथियार से हमलाकर तीनों को घायल कर दिया. कमांडेंट के घर में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह सलोनी को हमला करने से रोका और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. 


बाद में जब कमांडेंट घर लौटे और वे सलोनी का हाल-चाल लेने के लिए उसके कमरे में गए तो वे चौंक गए. कमरे में सलोनी का शव पड़ा हुआ था, उसनें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले की जानकारी बरियातू पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. पुलिस की पूछताछ में कमांडेंट ने बताया कि सलोनी पिछले 8 सालों से उनके यहां काम कर रही थी, पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. 3 फरवरी को उसे रांची के एक अस्पताल में इलाज के लिए भी ले जाया गया था.