ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, रिपोर्ट आने से पहले कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल, मंत्रियों के बीच हड़कंप

RANCHI: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उनके आप्त सचिव के साथ-साथ कई सुरक्षाकर्मी और स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता के रिपोर्ट पॉजिट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उनके आप्त सचिव के साथ-साथ कई सुरक्षाकर्मी और स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको रिम्स में भर्ती कराया गया है. 

कई मंत्रियों पर कोरोना का खतरा

मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया में दी और लोगों से अपील की संपर्क में आने वाले लोगों अपना टेस्ट करा लें. रिपोर्ट आने से 4 घंटे पहले तक वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. अब राज्य के कई मंत्रियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. रिपोर्ट आने के बाद उनको देर रात रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है.

मंत्री के कई स्टाफ भी निकले पॉजिटिव

कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री के आवास के आप्त सचिव, सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर पॉजिटिव मिले थे. जिसके बाद बन्ना गुप्ता ने टेस्ट कराया था. जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं. आजसू प्रमुख सुदेश महतो को भी कोरोना हो गया है. इसके अलावे रांची सिविल कोर्ट के तीन जज भी पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी कोरोना हुआ था, लेकिन बाद में वह ठीक हो गए. इसके अलावे बीजेपी, जेएमएम और कांग्रेस के भी कई विधायकों को कोरोना हुआ है. 

टैग्स