ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

मैथन, तेनुघाट डैम का खोला गया गेट, दामोदर नदी खतरे के निशान से कई फीट बह रही उपर

रांचीः झारखंड में हो रही बारिश के कारण कई डैमों का लेबल बढ़ने लगा है. जिसके कारण मैथन डैम के कई गेट को खोल दिया गया है. जिसके कारण दामोदर नदी खतरे के निशान से कई फीट उपर बह रही है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

रांचीः झारखंड में हो रही बारिश के कारण कई डैमों का लेबल बढ़ने लगा है. जिसके कारण मैथन डैम के कई गेट को खोल दिया गया है. जिसके कारण दामोदर नदी खतरे के निशान से कई फीट उपर बह रही है. बताया जा रहा है कि 24 घंटे से धनबाद और बोकारों में तेज बारिश हो रही है. जिसके कारण आज मैथन डैम के चार गेट खोले गए है. इससे 35000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

तेनुघाट का खोला गया गेट

तेनुघाट डैम का भी पांच गेट खोला गया है. इस डैम से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण दामोदर नदी में उफान आ गया है. मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना जताई है.

लोगों को किया गया अलर्ट

दामोदर समेत नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन की और से अलर्ट किया गया है. लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है.