ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया चेतक, साक्षी सिंह ने कहा- वेलकम होम चेतक

DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। इस नए सदस्य का नाम चेतक है। चेतक काले रंग के उनके घोड़े का नाम है। जिस

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया चेतक, साक्षी सिंह ने कहा- वेलकम होम चेतक
Santosh Singh
4 मिनट

DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। इस नए सदस्य का नाम चेतक है। चेतक काले रंग के उनके घोड़े का नाम है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने यह वीडियो शेयर किया है। साक्षी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा वेलकम होम चेतक।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वेलकम होम चेतक,एकदम सज्जन, खास कर जब तुम लिली से मिलते हो,उन्होंने लिखा है कि चेतक हम पूरे हर्ष से तुम्हें अपने परिवार का हिस्सा स्वीकार करते हैं। उन्होंने चेतक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी खेती पर खूब ध्यान दे रहे हैं।




 46 एकड़ के फार्म हाउस में वे ऑर्गेनिक खेती के साथ गोपालन भी कर रहे हैं। स्ट्रॉबेरी के अलावे वे सभी प्रकार की हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उनके खटाल में सौ से अधिक गायें भी है। धोनी ने रांची में ईजा फार्म्स के नाम से आउटलेट भी खोला है जहां उनके फार्म हाउस की सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट बेची जा रही है। अब उनके फार्म हाउस में एक नए सदस्य चेतक की एंट्री हुई है। चेतक उनके घोड़े का नाम है। चेतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।