ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

ढाई रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, नई कीमत आज से लागू

RANCHI : कोरोना संकट के बीच झराखंड के लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है. झारखंड में पेट्रोल और डीजल ढाई रुपए महंगा हो गया है, नई कीमत आज से लागू हो जाएगी. बत

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI : कोरोना संकट के बीच झराखंड के लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है.  झारखंड में पेट्रोल और डीजल ढाई रुपए महंगा हो गया है, नई कीमत आज से लागू हो जाएगी. 

बता दें कि झारखंड सरकार पेट्रोल और डीजल पर  प्रति लीटर  ढाई रुपए की छूट देती थी, जिसे वापस ले लिया गया है. वाणिज्यकर विभाग ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर प्रति लीटर दी जा रही 2.50 रुपए की छूट वापस लेने की अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके बाद यह मंगलवार की देर रात 12 बजे से लागू हो गया. 

डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम लागू होने के बाद बुधवार को छह बजे सुबह से नई दर पर पेट्रोल और डीजल झारखंड में मिलने लगे. बता दें कि मंगलवार को राज्य में  पेट्रोल की कीमत 68.72 रुपए प्रति लीटर थी, जो बुधवार को 71.22 रुपए प्रति लीटर हो गई और डीजल की कीमत 63.56 रुपए से बढ़कर प्रति लीटर 66 रुपए 06 पैसे हो गई. पेट्रोल और डीजल पर छूट वापस लेने से झारखंड सरकार के खजाने में सालाना एक हजार करोड़ आएंगे.