ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

महिला ने अपने ही 3 बच्चों को जलाकर मार डाला, फिर खुद आग लगाकर सुसाइड की कोशिश में झुलसी

GIRIDIH: एक मां ने अपने ही तीन बच्चों को जलाकर मार डाला. उसके बाद खुद उसने आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की. वह बुरी तरह से झुलस गई है. उससे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GIRIDIH: एक मां ने अपने ही तीन बच्चों को जलाकर मार डाला. उसके बाद खुद उसने आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की. वह बुरी तरह से झुलस गई है. उससे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना परसन थाना क्षेत्र खुर्द गांव की है. 

दो बच्चों को बक्से में बंद कर लगाई आग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो बच्चों को महिला ने लकड़ी के एक बक्से में बंद कर आग लगा दी. जबकि एक बच्चे के साथ वह रजाई में घुसकर बच्चे के साथ आग लगा दी. जिससे तीनों बच्चों की मौत हो गई है. परिवार के लोगों ने बताया कि वह अचानक घर में घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और इस घटना को अंजाम दिया है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. रवींद्र यादव की पत्नी सोनिया देवी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.