ब्रेकिंग
Bihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्ध

लॉकडाउन में घास काट रहे कैप्टन कूल, फार्म हाउस को खूबसूरत बनाने में जुटे धोनी

RANCHI: पूरा देश लॉकडाउन है।कोरोना महामारी का संक्रमण अभी देश के अंदर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सैकड़ों की तादात में रोजाना इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: पूरा देश लॉकडाउन है।कोरोना महामारी का संक्रमण अभी देश के अंदर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सैकड़ों की तादात में रोजाना इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना वायरस को भगाना है तो घर में समय बिताना है इस वक्त का यही बड़ा मूल मंत्र है। इस मूल मंत्र को पूरा करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस के अंदर घास काटने में जुटे हैं। 


महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घास काटती हुए तस्वीर को शेयर किया है। माही इन दिनों रांची में हैं। वह अपने फार्म हाउस में हैं और घास काट रहे हैं।लॉकडाउन का पालन करते हुए टीम इंडिया का ये पूर्व कैप्टन घर में ही वक्त काट रहा है। क्रिकेट के तमाम मैच रद्द हो चुके हैं,आईपीएल भी नहीं हो रहा है। ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी लॉकडाउन के इस वक्त को जी भरकर जी रहे हैं। वे अपने फार्म हाउस को सवारने में जुटे हैं। 


महेन्द्र सिंह धोनी ने इस्टाग्राम पर फोटो डालकर कुछ भी कमेंट तो नहीं किया है लेकिन कहते हैं न तस्वीरें बोलती है। तस्वीर ही बयां कर रही हैं कि ये वक्त संकट का वक्त है, घर पर ही गुजार दो। झारखंड में अब कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में अब तक 14 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आईडियल मामने वाले इस राज्य को उनकी बातें मानते हुए घर से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलना चाहिए, तभी कोरोना को दूर भगाया जा सकेगा। 



टैग्स