ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

शादी समारोह में डांस कर रहे लोगों को बोलेरो ने रौंदा, दुल्हन के भाई की मौत

LATEHAR: शादी समारोह में दौरान लोग डांस कर रहे थे. इस दौरान ही बेकाबू बोलेरो लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ती गई. इस घटना में दुल्हन के भाई की मौत हो गई. वही, सात लोग घायल हो गए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

LATEHAR: शादी समारोह में दौरान लोग डांस कर रहे थे. इस दौरान ही बेकाबू बोलेरो लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ती गई. इस घटना में दुल्हन के भाई की मौत हो गई. वही, सात लोग घायल हो गए हैं. यह घटना मनिका थाना क्षेत्र के औराटांड़ की है.

 घायलों को रिम्स में कराया गया भर्ती

इस घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया. ग्रामीणों ने सातों घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को रांची के रिम्स रेफर कर दिया. फिलहाल सभी का इलाज यहां पर चल रहा है.

गलती से स्टार्ट हो गई बोलेरो

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बारात में बोलेरो साइड में लगी हुई थी. इस दौरान एक शख्स मोबाइल चार्ज करने के लिए चाबी को ऑन कर दिया. जिससे बोलेरो स्टार्ट होने के बाद तेजी से आगे बढ़ी और लोगों को रौंद डाला. जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.