ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौत

Latehar accident: लातेहार के डेढ़ टंगवा घाटी में ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Latehar accident
लातेहार में भीषण सड़क हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Latehar accident: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।



प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ऑटो चंदवा की ओर से जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गए।



हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।



जानकारी मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए।



हादसे में घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ हादसे की जांच में जुटी हैं।



प्रशासन के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान तथा उनकी संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि घायलों का इलाज और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना फिलहाल प्राथमिकता है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता