ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सजायाफ्ता लालू ने रिम्स में रहकर BJP को दी मात, RJD अध्यक्ष ने चुनाव से पहले टूटते महागठबंधन को बचाया था

RANCHI : बिहार से लेकर केंद्र की राजनीति तक में किंगमेकर रह चुके आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेल में रहकर भी बीजेपी को मात दे डाली। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : बिहार से लेकर केंद्र की राजनीति तक में किंगमेकर रह चुके आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेल में रहकर भी बीजेपी को मात दे डाली। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव लंबे अरसे से रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं लालू का रांची में रहना झारखंड के विपक्षी दलों के लिए वरदान साबित हुआ है। 

विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जब सीट बंटवारे पर पेच फंसा तो ऐसा लगा जैसे बात बिगड़ जाएगी। खुद लालू की पार्टी आरजेडी की तरफ से सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जताई थी। तेजस्वी की नाराजगी ऐसी रही कि हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के नेताओं ने जब साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो रांची में रहकर भी तेजस्वी उसमें शामिल नहीं हुए। तेजस्वी ज्यादा और पसंदीदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहते थे लेकिन हेमंत सोरेन इसके लिए तैयार नहीं थे। 

ऐसे में लालू यादव ने तेजस्वी के साथ-साथ कांग्रेस और जेएमएम को भी सहमति बनाने का मंत्र दिया। लालू जानते थे कि अगर विपक्षी दल बिखर गए तो बीजेपी की राह आसान हो जाएगी। आरजेडी सुप्रीमो की पहल रंग लाई और झारखंड में महागठबंधन बन गया। अब वही महागठबंधन झारखंड में सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ चुका है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा महागठबंधन जिसतरह से जीत के करीब है, इसके पीछे लालू प्रसाद की बड़ी भूमिका है। बीजेपी धराशायी हो गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है।रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि एक के बाद एक राज्यों में बीजेपी को जनता नकार रही है। झारखंड का चुनाव हम सबके लिए एक सबक भी है। बिहार में भी बीजेपी के खिलाफ सभी सहयोगी पार्टियों को एकजुट रहना होगा।




टैग्स