ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लालू प्रसाद की सुनवाई टली, अब 29 नवंबर को होगी सुनवाई

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. रांची हाईकोर्ट के वकील के निधन के कारण यह सुनवाई टली है. अब इस पर 29 नवंबर को सु

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. रांची हाईकोर्ट के वकील के निधन के कारण यह सुनवाई टली है. अब इस पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी.

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली थी. न्यायधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में  दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई थी.  

बता दें कि लालू यादव पर दुमका कोषागार से तीन करोड़ 13 लाख रुपए गबन करने का आरोप था. जिसमें लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से सात साल की सजा और साठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. जिसके बाद से लालू प्रसाद यादव रांची के होटवार जेल में बंद हैं. आज लालू यादव के तरफ से उनके वकील कोर्ट में बढ़ती उम्र और बीमारियों का हवाला देकर जमानत मांगेंगे.