ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लालू की तबीयत ठीक नहीं, इलाज के लिए भेजा जा सकता है दिल्ली AIIMS

RANCHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। रिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली के एम्स भेजा जा सकता है। रिम्स के डॉक्टर ने लालू यादव को एम्स भेजने की जरुरत बतायी है।<

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। रिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली के एम्स भेजा जा सकता है। रिम्स के डॉक्टर ने लालू यादव को एम्स भेजने की जरुरत बतायी है।


रिम्स में लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया है कि लालू यादव 15 तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। शुगर लेवल लगातार घट बढ़ रहा है। खासकर लालू यादव को किडनी की भी गंभीर समस्या है। डॉक्टरों की चिंता है कि रिम्स में बेहतर नफ्रोलॉजिस्ट नहीं होने से इलाज में समस्या आ रही है।इस बीच डॉ उमेश प्रसाद ने मुंबई के उस संस्थान से भी बातचीत की है जहां से लालू यादव के किडनी का इलाज चल रहा है। उन्होनें बताया कि लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा जाना जरुरी है।डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में जेल सुप्रीटेंडेंट को पत्र लिखा जा रहा है। सारी प्रकिया पूरी होने के पश्चात होली के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजा जा सकता है। 


बता दें कि पिछले दिनों ही लालू यादव से उनके छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की थी और लालू यादव के सेहत पर चिंता जाहिर की थी इसके पहले उनक बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी लालू से मुलाकात के बाद बेहतर इलाज की जरुरत बतायी थी।


टैग्स