ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

कुरमी आंदोलन: विधायक समेत कई लोग गिरफ्तार, ट्रेन रोकने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; रांची मंडल की 12 ट्रेनें रद्द

RANCHI : झारखंड में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने दो सूत्री मांगों को लेकर राज्य के चार स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया। इस दौरान आद्रा मंडल के नीमडीह और चक्रधरपुर मंडल के घ

कुरमी आंदोलन:  विधायक समेत कई लोग गिरफ्तार, ट्रेन रोकने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; रांची मंडल की 12 ट्रेनें रद्द
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने दो सूत्री मांगों को लेकर राज्य के चार स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया। इस दौरान आद्रा मंडल के नीमडीह और चक्रधरपुर मंडल के घाघरा स्टेशन पर जमकर बवाल हुआ। यहां पुलिस व आंदोलकारियों के बीच झड़प के बाद पथराव और लाठीचार्ज हुआ। घाघरा में पथराव में मनोहरपुर के बीडीओ और डीएसपी समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं, मुरी स्टेशन पर पुलिस ने आजसू विधायक लंबोदर महतो समेत बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया।


दरअसल, टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने अनुसूचित जनजाति में कुरमी को शामिल करने व आठवीं अनुसूची में कुरमाली को शामिल करने की मांग को लेकर मुरी, गोमो, नीमडीह व घाघरा में बुधवार सुबह से आंदोलन शुरू किया। यहां प्रशासन ने 13 स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। परंतु महिलाएं बैरियर तोड़ आगे बढ़ गईं। आंदोलनकारी सुबह 11 बजे मुरी आउटर के पास ट्रैक पर बैठ गए। 


वहीं, वार्ता के बाद देर शाम मुरी और गोमो में आंदोलन स्थगित हो गया। वहीं घाघरा में लाठीचार्ज के बाद रात साढ़े नौ बजे ट्रैक खाली कराया गया। नीमडीह में रात तक आंदोलनकारी ट्रैक पर जमे थे। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि संसद के सत्र में उनकी मांगों को सांसद उठाएं। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


इधर, झारखंड के चार स्टेशनों के अलावा ओड़िशा के हरिचंदनपुर, जराईकेला तथा भंजपुर में भी ट्रैक जाम किया गया। आंदोलन के चलते झारखंड में रेल सेवा चरमरा गई। आंदोलन के कारण 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। रद्द की गई ट्रेनों में 12 रांची रेल मंडल की हैं।