ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

कोडरमा से बड़ी खबर: गोलगप्पा खाने से बिगड़ी 70 लोगों की तबीयत

KODARMA: झारखंड के कोडरमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गोलगप्पा खाने से एक साथ 70 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। फूड प्व

कोडरमा से बड़ी खबर: गोलगप्पा खाने से बिगड़ी 70 लोगों की तबीयत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KODARMA: झारखंड के कोडरमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गोलगप्पा खाने से एक साथ 70 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। आनन-फानन में बीमार सभी को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लोकाई स्थित गोसाई टोला और बलरोटांड़ की है जहां एक के बाद एक की तबीयत खराब होने से अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है गांव में गोलगप्पा बेचने वाला आया हुआ था। जिसके गोलगप्पे को खाने के लिए भीड़ लग गयी। इस दौरान कई लोगों ने गोलगप्पा खाया। गोलगप्पा खाने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। गोलगप्पा वाले के जाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक लोगों को  उल्टी और दस्त होना शुरू हो गया। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इतने सारे लोगों की एक साथ तबीयत बिगड़ने से घरवाले भी हैरान रह गये। 


घरवालों को पता चला कि इन सभी ने गोलगप्पा खाया था। जिसके बाद आनन-फानन में सभी बीमार महिलाओं और बच्चों को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं। बीमार मरीजों को सूई और पानी चढ़ाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही में जिला प्रशासन की टीम सदर अस्पताल पहुंची। कोडरमा की उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसडीओ संदीप मीना भी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से पूरी घटना की जानकारी ली वही बीमार बच्चों और महिलाओं से भी मिले। बीमार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए डॉक्टरों की पूरी टीम मरीजों की इलाज में लगे हैं।  


टैग्स