ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

खदान धंसने से 6 मजदूरों की मौत, अवैध माइका का हो रहा था खनन

KODARMA: माइका के खदान में अवैध खनन हो रहा था. लेकिन खनन के दौरान ही धंस गया. जिसमें कई मजदूर खदान में दबे गए. अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. यह घटना फुलवरिया के डुम

खदान धंसने से 6 मजदूरों की मौत, अवैध माइका का हो रहा था खनन
Manish Kumar
2 मिनट

KODARMA:  माइका के खदान में अवैध खनन हो रहा था. लेकिन खनन के दौरान ही धंस गया. जिसमें कई मजदूर खदान में दबे गए. अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. यह घटना फुलवरिया के डुमरियाटांड में हुई है. 

राहत बचाव कार्य जारी

इस घटना के बाद प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य जारी है. ग्रामीणों ने बताया गया कि माइका खदान में अवैध उत्खनन कई सालों से हो रहा है. रोज की तरह ही खनन हो रहा था. लेकिन यह हादसा हो गया. जिस इलाके में हादसे हुआ है वह डुमरियाटांड़ जंगल में पड़ता है. घटना स्थल पर प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है. 

अवैध खनन कराने वाला फरार

हादसे के बाद अवैध खनन कराने वाला ठिकेदार फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी कैंप कर रहे है. वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे हुए है. बताया जा रहा है कि ठिकेदार अवैध खनन करा रहा था. इसमें स्थानीय मजदूरों को लगाया था. हादसे के बाद मजदूरों के परिजन घटनास्थल पर जमे हुए हैं. खदान से निकले शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.