ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

खाकी पर फिर लगा दाग, टेम्पू चालक से 5000 घूस लेते ASI गिरफ्तार

DUMKA: झारखंड में एक बार फिर खाकी दागदार हो गयी। संथाल परगमना में एसीबी ने फिर बड़ी कार्रवाई की। दुमका के जामा थाने के ASI गोपाल प्रसाद साह को ACB ने 5 हजार रूपये घूस लेते रंग

खाकी पर फिर लगा दाग, टेम्पू चालक से 5000 घूस लेते ASI गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DUMKA: झारखंड में एक बार फिर खाकी दागदार हो गयी। संथाल परगमना में एसीबी ने फिर बड़ी कार्रवाई की। दुमका के जामा थाने के ASI गोपाल प्रसाद साह को ACB ने 5 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई पर आरोप है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो के मालिक उत्तम कुमार से डॉक्यूमेंट के नाम पर 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांग रहा था। 


पीड़ित ने बताया कि एएसआई गोपाल प्रसाद साह ने पहले ही दस हजार रूपये उत्तम से ले लिया था। पांच हजार रूपये और देने थे। एएसआई बिना पांच हजार लिये डॉक्यूमेट देने से आनाकानी कर रहा था। ऑटो मालिक उत्तम ने एएसआई गोपाल से कागजात देने की अपील की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।


जामा थाने के एएसआई ने कह दिया कि पहले बचे 5 हजार रूपये दो तभी कागजात देंगे। एएसआई बार-बार पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। उस पर ऑटो ऑनर की विनती का भी कोई असर नहीं हुआ तब उत्तम ने एसीबी से एएसआई की शिकायत कर दी। मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने ऑटो चालक उत्तम को जामा थाना क्षेत्र के महारो चौक पर एएसआई को पैसे देने के लिए बुलाया। जिसके बाद एसीबी ने एएसआई गोपाल प्रसाद साह को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा। गिरफ्तार एएसआई को एसीबी अपने साथ ले गयी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।


टैग्स