ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

अब केंद्रीय नेतृत्व करेगा BJP विधायक दल के नेता का चयन, भाजपा विधायकों की बैठक में हुआ फैसला

RANCHI: रांची में भाजपा विधायक की बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखण्ड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित बीजेपी के सभी

अब केंद्रीय नेतृत्व करेगा BJP विधायक दल के नेता का चयन, भाजपा विधायकों की बैठक में हुआ फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची में भाजपा विधायक की बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखण्ड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित बीजेपी के सभी विधायक मौजूद रहे। फिलहाल भाजपा विधायक दल के नेता का चयन टल गया है। बैठक में इसे लेकर बीजेपी विधायकों से सुझाव मांगा गया है। पर्यवेक्षक अश्विनी चौबे ने एक-एक कर सभी विधायकों से राय ली है। विधायकों की ली गयी राय को अब केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।


विधायक दल के नेता पर अब अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। गुरुवार को हुए बीजेपी विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनी है। खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं राज्य के विधि व्यवस्था को लेकर सदन में बीजेपी सरकार को घेरेगी। बता दें कि 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधानसभा सचिवालय ने पार्टी का विधायक मानने से इनकार कर दिया है। 


बालू लाल मरांडी की गिनती निर्दलीय विधायक के तौर पर होती है। उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 15 जुलाई को उन्होंने अपना कामकाज भी संभाल लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पर्यवेक्षक अश्विनी चौबे ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई थी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। विधायक दल के नेता का चयन फिलहाल टल गया है। 

टैग्स