ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश

कैसे-कैसे रिश्वतखोर: कब्रिस्तान की दीवार के लिए 50 हज़ार रूपये घूस लेते नाजिर को ACB ने रंगेहाथ दबोचा

DESK: झारखंड के लोहरदगा में एंटी करप्शन ब्यूरों ने एक ऐसे घूसखोर को दबोचा है जिसने कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) के प्रभारी प्रधान सहायक सह न

कैसे-कैसे रिश्वतखोर: कब्रिस्तान की दीवार के लिए 50 हज़ार रूपये घूस लेते नाजिर को ACB ने रंगेहाथ दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड के लोहरदगा में एंटी करप्शन ब्यूरों ने एक ऐसे घूसखोर को दबोचा है जिसने कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) के प्रभारी प्रधान सहायक सह नाजिर राजेंद्र उरांव ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के लिए पचास हजार रूपये की रिश्वत ली। घूस लेते एसीबी की टीम ने राजेंद्र उरांव को रंगेहाथों दबोचा। 


कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के लिए लोग बढ़ चढ़कर चंदा देते हैं। लेकिन सरकारी बाबू ने इस काम के लिए उल्टे पैसे मांगने लगा। नाजिर राजेंद्र उरांव ने इसके लिए 50 हजार रूपये घूस की मांग की और कैश लेते पकड़े गये। लोहरदगा के किस्को प्रखंड स्थित चरहु गांव में 24.98 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान की घेराबंदी की जानी थी।


 नाजिर राजेंद्र उरांव ने इस काम के लिए 70 हजार रुपये घूस मांगने लगा। इस बात की शिकायत तौहिद खान के पुत्र इमरान खान ने एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसकी जांच की तो आरोप सही पाया गया। एसीबी की टीम ने गुरुवार को नाजिर को 50 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथों धड़ दबोचा। गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र उरांव को एसीबी की टीम रांची रवाना हो गयी है। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।