ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

MLA प्रदीप यादव को JVM ने जारी किया शोकॉज नोटिस, सोनिया गांधी से मुलाकात पर मांगा स्पष्टीकरण

RANCHI: जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उसके बाद पार्टी ने प्रदीप यादव को आज शोकॉज नोटिस जारी किया है.&n

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उसके बाद पार्टी ने प्रदीप यादव को आज शोकॉज नोटिस जारी किया है. 

48 घंटे में मांगा जवाब

बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने इस मुलाकात पर प्रदीप से 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है. जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है. प्रदीप से यह भी पूछा गया है कि आपके मुलाकात का मकसद क्या था. महासचिव अभय सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से आपके द्वारा पार्टी के खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों में दिया गया बयान पार्टी के अनुशासन के खिलाफ प्रतीत होता है. आपने कई बार पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी के बारे में भी पार्टी से हटकर बोला है. 

23 जनवरी को प्रदीप और बंधु ने की थी मुलाकात

प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने 23 जनवरी को दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. दोनों को मुलाकात कराने वाले झारखंड कांग्रेस से प्रभारी आरपीएन सिंह भी थे. बता दें कि पार्टी ने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले भी पार्टी ने कोर कमेटी से दोनों को बाहर कर दिया था. दोनों बाबूलाल के बीजेपी में जाने का विरोध कर रहे थे.