ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश

जिस तलवार से केक काटा उसी से कर दी बर्थडे ब्वॉय की हत्या, 7 दोस्तों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

HAZARIBAGH: 22 दिसंबर को मो. सकिबुल हसन पूरे 14 साल का हो गया था। बीते शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उस दिन सुबह से ही उसे बधाई देने वालों का फोन लगातार आ रहा था। उसके दोस्तों

जिस तलवार से केक काटा उसी से कर दी बर्थडे ब्वॉय की हत्या, 7 दोस्तों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAZARIBAGH: 22 दिसंबर को मो. सकिबुल हसन पूरे 14 साल का हो गया था। बीते शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उस दिन सुबह से ही उसे बधाई देने वालों का फोन लगातार आ रहा था। उसके दोस्तों ने एक पार्टी का इंतजाम कर रखा था। सकिबुल का बर्थडे मनाने के लिए सभी कोलघाटी झील गये हुए थे जहां धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। 


सकिबुल के दोस्तों ने तलवार से केक कटवाया फिर सभी ने मिलकर खाना खाया और खूब मस्ती की। कुछ देर बाद किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद बर्थडे ब्यॉय की तलवार से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।  


घटना लोहसिहना थाना क्षेत्र के कोलघाटी झील का है जहां 7 दोस्तों ने मिलकर सकिबुल का बर्थडे मनाया। केक को तलवार से काटा फिर सकिबुल की भी हत्या तलवार से काटकर कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सकिबुल के चचेरे भाई सलमान ने किसी तरह सकिबुल को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। 


मरीज की स्थिति बिगड़ता देख परिजन उसे लेकर अरोग्यम अस्पताल पहुंचे जहां सकिबुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता मो. इजहार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि सभी आरोपी फरार है और पुलिस की पहुंच से अभी भी बाहर है।