ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

झारखंड : ठेकेदार सहित 4 लोगों के आवास पर ED का छापा, जानें क्या है पूरा मामला

RANCHI: देश में इन दिनों ईडी और सीबीआई की दबिश लगातार बढ़ती जा रही है। किसी भी तरह के गबन या भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर ईडी की टीम लगातार रेड कर रही है। इसी कड़ी में आज अहले

झारखंड : ठेकेदार सहित 4 लोगों के आवास पर ED का छापा, जानें क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI: देश में इन दिनों ईडी और सीबीआई की दबिश लगातार बढ़ती जा रही है। किसी भी तरह के गबन या भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर ईडी की टीम लगातार रेड कर रही है। इसी कड़ी में आज अहले सुबह रांची के मोरहाबादी इलाके में ईडी की टीम ने छापेमारी की है।


दरअसल, सरकारी दस्तावेज और जालसाजी करके जमीन खरीदने के मामले में ईडी ने एक ठेकेदार सहित चार लोगों की आवास पर रेड मारी है। इसके साथ ही साथ रांची के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि, एटीके टीम की तरफ से सरकारी दस्तावेज और जालसाजी कर जमीन खरीदने के मामले में ठेकेदार विपिन सिंह को काफी दिनों से ट्रैक किया जा रहा था। इसके बाद आज ईडी की टीम मोहराबादी इलाके में रेड मारने पहुंची। हालांकि ठेकेदार के परिवार आज सुबह से अभी सामान के साथ निकल चुके थे और ईडी के आने से पहले सुबह 6.30 बजे तक फ्लैट खाली था। जिसके बाद एडी की टीम ने फ्लैट मालिक को बुलाकर फ्लैट को सील कर दिया है।


आपको बताते चलें कि, सुबह ही ईडी की टीम ने राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में रहने वाले ठेकेदार विपिन सिंह समेत चार अन्य जमीन कारोबारियों के यहां रेड कर रही है। यह छापेमारी मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में चल रही है। यह छापेमारी सुबह से ही चल रही है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के यहां ईडी की छापेमारी चल रही है, वे जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं।