ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

झारखंड: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

DHANBAD: खबर धनबाद के गोमो से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों चचेरे

झारखंड: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: खबर धनबाद के गोमो से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों चचेरे भाई नहाने के लिए तालाब में गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों की जान चली गई। घटना हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गुनघुसा गांव की है। 


मृतकों की पहचान गुनघुसा गांव निवासी गौतम मंडल के 15 साल के बेटे नयन मंडल और संजय मंडल के 12 साल के बेटे गोलू मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर दोनों चचेरे भाई कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव में स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने जबतक दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जबकि गांव में मातनी सन्नाटा पसरा है।

टैग्स