ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

झारखंड: टैंकर और कोयला लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

DHANBAD: धनबाद में भीषण सड़क हादसे मे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। कोलकाता लेन में बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर आ रहे पानी टैंकर और कोयला लदे ट्रक के बीच टक्कर के बाद मौके पर अ

झारखंड: टैंकर और कोयला लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद में भीषण सड़क हादसे मे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। कोलकाता लेन में बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर आ रहे पानी टैंकर और कोयला लदे ट्रक के बीच टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद कोयला लदा ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड कालाडीह मोड़ के पास की है।


मृतकों में कंचनपुर पंचायत के बाघमारा गांव निवासी हार्डकोक भट्ठा कर्मी लालमोहन किस्कू और कांडरा निवासी 60 वर्षीय किशन सिंह के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप पर काम करते थे। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाद में पुलिस ने गाड़ियों का परिचालन सामान्य कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स