ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

झारखंड में तेज रफ्तार का कहर! भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

JAMTARA: खबर झारखंड के जामताड़ा से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पिकअप वैन और टेलर के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस

झारखंड में तेज रफ्तार का कहर! भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMTARA: खबर झारखंड के जामताड़ा से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पिकअप वैन और टेलर के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकअप वैन के परखचे उड़ गए। घटना गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे सड़क पर देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव के पास की है।


मृतक महिला बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के बोनामुहुल टोला की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन पर करीब 17 मजदूर सवार होकर बागदाहा होकर ढलाई के लिए चितरा जा रहे थे। उसी पिकअप वैन पर मिक्चर मशीन भी लोड था। इसी दौरान जरीडीह गांव के पास टेलर ने मजदूरों से भरी पिकअप वैन में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप वैन सवार महिला और पुरूष मजदूर सड़क गिर गए। जिसके कारण महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 10 मजदूर घायल हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।