ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लॉकडाउन में शराब मिलते ही चेहरे पर लौटी मुस्कान, इस तरह से दिखा नजारा

RANCHI: झारखंड में लॉकडाउन 4 में सरकार ने शराब बेचने की अनुमति दे दी है. जिसके बाद शराब पीने वालों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला. नए तो नए बुजुर्ग भी इसमें कम नहीं रहे. वह भ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड में लॉकडाउन 4 में सरकार ने शराब बेचने की अनुमति दे दी है. जिसके बाद शराब पीने वालों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला. नए तो नए बुजुर्ग भी इसमें कम नहीं रहे. वह भी शराब पीकर सड़क पर झूमते हुए नजर आए. 

पतरातू में बीच सड़क पर बैठे बुजुर्ग

रामगढ़ के पतरातू में दो बुजुर्ग शराब पीकर झूमते हुए दिखे. यहां तक की स्कूटी को बीच सड़क पर गिराकर दोनों बैठ गए. एक हाथ जोड़कर अपना करतब दिखाते रहे. इस दौरान देखने वालों की भीड़ जुटी रही. बाद में लोगों ने जबरन सड़क से हटाकर किनारा किया. 

धनबाद में बोतल मिली तो चूम लिया

धनबाद में जैसे ही शराब की दुकानें खुली तो सैकड़ों लोग दुकानों पर शराब खरीदने के लिए पहुंचे. जैसे ही एक शख्स के हाथ में रम की बोतल मिली तो उसका खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह बोतल को चुमने लगा. झारखंड में आज से शराब की दुकानें खुल गई है. सरकार ने कोरोना संकट में राजस्व बढ़ाने को लेकर 22 फीसदी वैट और बढ़ा दिया है. जिससे शराब और महंगी हो गई है. लेकिन इसका असर खरीदारों पर नहीं दिखा. शराब की बिक्री तीन तरीके, दुकानों से सीधी बिक्री, होम डिलीवरी और ई-टोकन से की जा रही है. 



इन शहरों में शराब की होम डिलिवरी

झारखंड के नौ बड़े शहरों में शराब की होम डिलिवरी की सुविधा दी गयी है. सरकार ने रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, जमशेदपुर, हजारीबाग रामगढ़ और पलामू में घर तक शराब की बोतल पहुंचाने की सुविधा दी है. 

टैग्स