ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

झारखंड चुनाव: प्रदीप कुमार बालमुचू का बुरा वक्त, दर-दर भटकने के बाद भी नहीं मिल रहा टिकट

RANCHI: जो कभी दूसरों को टिकट बांटते थे वह आज एक टिकट के लिए अलग-अलग पार्टियों के दरवाजे पर परिक्रमा करने को मजबूर है. यह हाल झारखंड के पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  जो कभी दूसरों को टिकट बांटते थे वह आज एक टिकट के लिए अलग-अलग पार्टियों के दरवाजे पर परिक्रमा करने को मजबूर है. यह हाल झारखंड के पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू  का हैं. प्रदीप घाटशिला से तीन बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावे वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि जब उन्होंने कांग्रेस से अपने सीट को लेकर दावा किया तो बताया गया है कि आपका दावा फिलहाल पेंडिंग में है. 

जेएमएम के कारण प्रदीप का पता होगा साफ

प्रदीप का झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में पता साफ होने के कगार पर है. इसकी भनक मिलते ही वह हेमंत सोरेन से मुलाकात की. लेकिन हेमंत ने कोई भाव नहीं दिया. प्रदीप की सीट घाटशिला महागठबंधन में जेएमएम के हिस्से में चली गई है. कांग्रेस की इस सीट पर जेएमएम ने अपना दावा किया था. लेकिन जेएमएम के आगे सरेंडर कर चुकी कांग्रेस ने इसका विरोध तक नहीं किया. जिससे कारण यह सीट जेएमएम के खाते में चली गई. जेएमएम अपने जिला अध्यक्ष को यहां से उतारने की तैयारी में है.

कांग्रेस छोड़ेंगे

बताया जा रहा है कि हेमंत से बात नहीं बनने के बाद प्रदीप ने आजसू के नेताओं से भी मुलाकात की. लेकिन अभी इनको कुछ भरोसा नहीं दिया गया है. बताया तो यह भी जा रहा है कि वह जल्द ही अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को टाटा बॉय-बॉय कर सकते हैं. बता दें कि झारखंड महागठबंधन ने सीटों का ऐलान दो दिन पहले ही कर चुका है. जिसमे जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद के हिस्से में 7 सीटें आई है. कुछ सीटों पर विवाद अभी जारी है.


टैग्स