ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड: इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार, मां समेत चार लोगों ने एक साथ खाया जहर

DHANBAD: खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां परिवार के इकलौते चिराग की बीमारी से मौत के बाद मां समेत चार लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। लंबे दिनों से बीमार चल रहे सात

झारखंड: इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार, मां समेत चार लोगों ने एक साथ खाया जहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां परिवार के इकलौते चिराग की बीमारी से मौत के बाद मां समेत चार लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। लंबे दिनों से बीमार चल रहे सात साल के लड़के की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और दुखी मां, मौसी, नाना और नानी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। चारों को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के दामकड़ा बरवा की है।


बताया जा रहा है कि, बच्चे की मां गीता अपने 7 साल के बच्चे के साथ मायके में रहती थी। कई दिनों से उसके बच्चे की तबीयत खराब चल रही थी और उसका इलाज करवाया जा रहा था। इस बीच सोमवार की रात बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चा अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उसके मौत से आहत परिवार के बाकि 4 सदस्यों ने मंगलवार की सुबह जहर खा लिया। 


आनन- फानन में चारों को धनबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंमरजेंसी में इलाज करने के बाद उन सभी को प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती किया गया है। जहर खाने वालों की पहचान 26 वर्षीय मां गीता, 18 वर्षीय मौसी संगीता कुमारी, 40 वर्षीय नानी दुखनी देवी और 45 वर्षीय नाना टीपन महतो हैं। सभी की हालत गंभीर है, और इलाज कराया जा रहा है।

टैग्स