ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात, महिला की पटक कर ले ली जान

LATEHAR: झारखंड के विभिन्न जिलों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी किसी भी वक्त रिहायशी इलाके में घुस जा रहे हैं और लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला ल

झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात, महिला की पटक कर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: झारखंड के विभिन्न जिलों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी किसी भी वक्त रिहायशी इलाके में घुस जा रहे हैं और लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, जहां हाथियों के झुंड ने एक महिला की पटक-पटक कर जान ले ली। घटा चकला पंचायत के अरंडिया टांड क्षेत्र की है।


मृतिका की पहचान बुदु उरांव की पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक झुंड जंगल से भटक कर अरंडिया टांड क्षेत्र में घूम रहा है। इसी दौरान महिला हाथियों के सामने पड़ गए, फिर क्या था हाथी ने पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


हाथियों का झुंड गांव में जमा हुआ हैं। जिसके कारण ग्रामीण खौफ में हैं और इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग किसी तरह से अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान हाथी घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने हाथियों की जानकारी देने के लिए वन विभाग को कई बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।