ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

झारखंड में गर्मी का सितम जारी, 12 से 14 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

RANCHI: झारखंड के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्स

झारखंड में गर्मी का सितम जारी, 12 से 14 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहने की उम्मीद है। बीते दिनों गोड्डा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।


 हालांकि मौसम विभाग ने 11 जून से कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है। 15 जून के बाद लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को 12 जून से 14 जून तक के लिए बंद किया गया है। 


झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश की माने तो  झारखण्ड में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12.06.2023 (सोमवार) से 14.06.2023 (बुधवार) तक बन्द रहेंगे।


 इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से फैसले लिये जाएंगे और लोगों को इसकी सूचना दी जाएगी। झारखंड सरकार के सचिव के. रवि कुमार ने आदेश की कॉपी सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक/ जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी उपायुक्त, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा / प्राथमिक शिक्षा / एम.डी.एम. / जे.सी.ई.आर.टी./ राज्य परियोजना निदेशक, जे.ई.पी.सी. को भेजा है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

टैग्स