ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

झारखंड में कैबिनेट विस्तार पर जारी है किचकिच, दिल्ली पहुंचे दो नेताओं ने सोनिया से की मुलाकात

DELHI : झारखंड में हेमंत सरकार के गठन के बावजूद कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच किच किच अभी भी जारी है। हेमंत कैबिनेट में पांच मंत्री पद को लेकर कांग्रेस अड़ गई ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : झारखंड में हेमंत सरकार के गठन के बावजूद कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच किच किच अभी भी जारी है। हेमंत कैबिनेट में पांच मंत्री पद को लेकर कांग्रेस अड़ गई है जबकि जेएमएम कांग्रेस को केवल चार मंत्री पद ही देना चाह रहा है। झारखंड में सियासी गठबंधन की तकरार गुरुवार की शाम अचानक से दिल्ली पहुंच गई। 


गुरुवार की देर शाम झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की दिल्ली पहुंच गए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया से मुलाकात के पहले इन दोनों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इनमें से किसी एक को कांग्रेस कोटे से हेमंत कैबिनेट में जगह भी मिल सकती है।


सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने कहा है कि वह हेमंत सरकार को सहयोग करना चाहते हैं। बुधवार को उनकी मुलाकात हेमंत सोरेन से भी हुई थी हालांकि कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सवाल को इन दोनों नेताओं ने यह कहते हुए टाल दिया कि अभी इंतजार करें।

टैग्स