ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

झारखंड में बन रही है नकली छड़ें! फैक्ट्री में पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में छड़ बरामद

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में नकली छड़ें बनाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार एचआर सुपर नेक्स्ट टीएमटी सरिया का नाम बदलकर गलत तरीके से एचएम सुपर नेक्स्ट ट

झारखंड में बन रही है नकली छड़ें! फैक्ट्री में पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में छड़ बरामद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में नकली छड़ें बनाने का मामला प्रकाश में आया है.  मिली जानकारी के अनुसार एचआर सुपर नेक्स्ट टीएमटी सरिया का नाम बदलकर गलत तरीके से एचएम सुपर नेक्स्ट टीएमटी बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है. यह मामला तब सामने आया जब इसकी भनक एचआर सुपर नेक्स्ट टीएमटी कंपनी के अधिकारियों को बाजार के डीलरों और ग्राहकों को हुई.


इस बात की जानकारी जब एचआर सुपर नेक्स्ट TMT बनाने वाली कंपनी शैलपुत्री आयरन एंड स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश कुमार बर्नवाल को हुई तो उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस से शिकायत कर डुप्लीकेसी कर उनके कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर छड़ बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. 


वही शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस देर रात को इलाके के मोहनपुर स्थित एक फैक्ट्री में रेड करने पहुंची. जहां HM सुपर नेक्स्ट छड़ का बनाया जा रहा था. पुलिस को भारी मात्रा में बना हुआ छड़ भी मिला है, जिसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है.


मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मोहनपुर में स्थित एक फैक्ट्री में रेड की है. जहां से भारी मात्रा में छड़ मिला है. फिलहाल मामले की जां की जा रही है. साथ ही ट्रेड मार्क से जुड़े अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है. इस बात के पुष्टि होने के बाद फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स