ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

वोटिंग से पहले झारखंड में बड़ा नक्सली हमला, चार जवान शहीद

JHARKHAND: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले झारखंड में नक्सलियों ने अपनी धमक दिखाते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने झारखंड के लातेहर में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JHARKHAND: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले झारखंड में नक्सलियों ने अपनी धमक दिखाते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने झारखंड के लातेहर में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस के चार जवान शहीद हो गए. 

नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुकिया उरांव, कांस्टेबल दिनेस कुमार, कांस्टेबल सिकंदर सिंह और पुलिस गाड़ी के चालक यमुना राम के रूप में हुई है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए कहा कि 'लातेहार में वीर जवानों पर किया गया हमला कायरता है. मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पूरा झारखण्ड और देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.'

बता दें कि यह नक्सली हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. हमले के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच  मुठभेड़ भी होने की खबर है. इस इलाके में  30 नवंबर को ही पहले चरण में  मतदान होना है. यह जिला नक्सली प्रभावित माना जाता है. 

 

टैग्स