ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

झारखंड में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, चंदन सिन्हा बनाए गए रांची के SSP

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, जहां बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सरकार ने राज्य के 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादल क

झारखंड में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, चंदन सिन्हा बनाए गए रांची के SSP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, जहां बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सरकार ने राज्य के 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादल कर दिया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन सिन्हा को रांची का एसएसपी बनाया गया है जबकि रांची एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है। तबादले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सरकार ने माइकल राज एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया है। पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे चंदन कुमार सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है। रांची एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी बनाया गया है। वहीं सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह को गुमला का एसपी बनाया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी हरीश बिन जमा को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है। मेदनीनगर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वहीं चक्रधरपुर एसडीपीओ कपिल चौधरी को धनबाद का ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है।


वहीं एएसपी अभियान लोहरदगा दीपक कुमार पांडे को गढ़वा का एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी अनुदीप सिंह को कोडरमा का एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस अनिमेष नैथानी को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। नव नियुक्त आईपीएस अधिकारी मनीष टोप्पो को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।


नवनियुक्त आईपीएस कैलाश करमाली को एसीबी एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस आरिफ एकराम को रांची एसीबी का एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी अजय कुमार को एसपी एसीबी रांची बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस शंभू सिंह को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है। नवनियुक्त आईपीएस अजीत कुमार को धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है और नवनियुक्त आईपीएस पूज्य प्रकाश को सरकार ने स्पेशल ब्रांच का एसपी बनाया है।