ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Jharkhand Land Scam: जमीन घोटाले में ED की बड़ी रेड, भू- माफिया के घर से एक करोड़ कैश और 100 गोलियां बरामद

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से निकल कर सामने आ रही है, जहां कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने भू माफिया कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी

Jharkhand Land Scam: जमीन घोटाले में ED की बड़ी रेड, भू- माफिया के घर से एक करोड़ कैश और 100 गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से निकल कर सामने आ रही है, जहां कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने भू माफिया कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी कर उसके घर से करीब एक करोड़ कैश और 100 गोलियां बरामद की है।


ईडी की टीम ने कमलेश के कांके स्थित एस्टल ग्रान अपार्टमेंट में छापेमारी की थी, जहां कमलेश किराए के मकान में रहता था। छापेमारी के दौरान ईडी को 9 एटीएम कार्ड और जमीन के कागजात मिले। ईडी के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं। ईडी ने लैंड स्कैम में पूछताछ के लिए कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश सिंह को बुलाया था लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचा।


जिसके बाद ईटी की टीम ने शुक्रवार को कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से ईडी ने एक करोड़ रुपए कैश और 100 गोलियां बरामद की है। बता दें कि कमलेश पहले एक अखबार में फोटोग्राफर का काम करता था और धीरे-धीरे जमीन के कारोबार से जुड़ गया। जमीन के कई विवादित मामलों में कमलेश शामिल रहा है और पहले जेल भी जा चुका है।