ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

झारखंड को इस दिन मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी करेंगे रवाना

RANCHI: आगामी 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। रांची से चलकर हावड़ा जो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ पीए

झारखंड को इस दिन मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी करेंगे रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: आगामी 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। रांची से चलकर हावड़ा जो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ पीएम मोदी 9 और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के 8 कोच मिल चुके हैं। रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट तय हो चुका है और ट्रेन के परिचालन का समय भी जल्द ही तय हो जाएगा।


जानकारी के अनुसार, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 24 सितंबर को रांची स्टेशन से होगी। तय रूट के मुताबिक रांची से ट्रेन खुलकर यह ट्रेन मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम और खड़गपुर होते हुए हावड़ा को जायेगी। ट्रेन का परिचालन किस समय पर होगा, यह फिलहाल तय नहीं हो सका है। 24 सितंबर को पहले दिन इस ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे बजे होगा। 


इस ट्रेन के परिचालन को लेकर दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से दो समय सारणी रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। पहली समय सारिणी के मुताबिक, हावड़ा से ट्रेन के रवाना होने का समय सुबह 8 बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे है। वहीं, वापसी में रांची से ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव है। वहीं दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड इन दोनों ही समय में से एक पर ट्रेन के परिचान को सहमति देगी।