ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

झारखंड के कई जिले चेचक के चपेट में, 20 दिन में मिले 200 केस, जानें इसके लक्षण और रोकथाम के उपाय

JHARKHAND: झारखंड के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ गांव में भी चिकन पॉक्स फैल गया है. इस गांव के लोग इस बीमारी से घिरे हुए है. चिकन पॉक्स फैलने की सूचना मंगलवार शाम को सर्विलांस विभाग को

झारखंड के कई जिले चेचक के चपेट में, 20 दिन में मिले 200 केस, जानें इसके लक्षण और रोकथाम के उपाय
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ गांव में भी चिकन पॉक्स फैल गया है. इस गांव के लोग इस बीमारी से घिरे हुए है. चिकन पॉक्स फैलने की सूचना मंगलवार शाम को सर्विलांस विभाग को मिली. जिसके बाद अब बुधवार सुबह सर्विलांस विभाग की टीम गांव जाकर आक्रांतों का इलाज करेगी और उनका सैंपल लेगी.


बता दें बीते 20 दिनों में जिले के अलग-अलग जगहों पर चिकन पॉक्स से 200 लोग आक्रांत हुए हैं. इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि इस मौसम में चिकन पॉक्स तेजी से फैलता है. इस स्थिति में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. 


जिला सर्विलांस विभाग के मुताबिक, अबतक चिकन पॉक्स के जितने भी मामले आए हैं, उनमें आक्रांतों की उम्र पांच से लेकर 30 साल तक है. अंधविश्वास में लोग झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देर करते हैं. जिस वजह से कई बार समय पर इलाज नहीं होने से यह घातक साबित होता है. 


चिकन पॉक्स के लक्षण

इस बीमारी में पूरे शरीर में फफोले पड़ जाते हैं. मरीज को बुखार उल्टी, कमजोरी होती है.आक्रांत के शरीर में तेज दर्द होता है. लाल दाने भी निकल आते हैं, जिसमें पानी भर जाता है. बुखार, सर्दी-जुकाम व सुस्ती रहती है।पटमदा, एमजीएम थाना अंतर्गत बाराबांकी, सोनारी (शहरी क्षेत्र) सहित अन्य इलाके में भी चिकन पॉक्स से 50 से अधिक लोग आक्रांत पाए गए थे। वहीं, पटमदा के एक स्कूल में 15 से अधिक बच्चे संक्रमित मिले थे.


इस समय मरीजों को खुद को घर में आइसोलेट कर लेना चाहिए, ताकि दूसरे में संक्रमण न फैले.



टैग्स