ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

झारखंड के चाईबासा से बड़ी खबर: IED ब्लास्ट में CRPF के 3 जवान घायल

JHARKHAND: झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां IED ब्लास्ट में CRPF के 3 जवान बुरी तरह घायल हो गए है। घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा की है। जहां कोल्हान

झारखंड के चाईबासा से बड़ी खबर: IED ब्लास्ट में CRPF के 3 जवान घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां IED ब्लास्ट में CRPF के 3 जवान बुरी तरह घायल हो गए है। घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा की है। जहां कोल्हान के जंगल में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से तीन जवान घायल हो गये। 


आनन-फानन में सीआरपीएफ के घायल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कराया गया। घायल तीनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF के 60 बटालियन के अधिकारी सहित तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों जवानों में कमांडेंट एजेतो तिने, सिपाही जयंता नाथ और कांस्टेबल संतोष उरांव शामिल हैं।


कांस्टेबल संतोष उरांव की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है जहां अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। बता दें कि माओवादी इस इलाके में पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर आईईडी विस्फोट की घटना में सुरक्षाबल के जवान घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया है। 


टैग्स