ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर निर्मम हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतकों में छह साल का बच्चा भी शामिल है. इस खौफ

एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर निर्मम हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतकों में छह साल का बच्चा भी शामिल है. इस खौफनाक घटना के सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, हत्या को अंजाम देने वालों में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है. गांव से कुछ दूरी में परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है.


घटना झारखंड के चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके बेटे मुगरू खंडाईत (6) और भाई गोबरो खंडाईत (22) का शव पास के खेत में मिला. गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया. इसके बाद पूरे गांव में हाहाकर मच गया. 


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गयी है. सभी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है. हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर किसी तरह का हथियार बरामद नहीं किया है.