ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

झारखंड के एल्युमिनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बिहार के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत; स्क्रैप गलाने के दौरान हुआ हादसा

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां एल्युमिनियम फैक्ट्री बड़ा धमाका हुआ है। इस घमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच

झारखंड के एल्युमिनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बिहार के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत; स्क्रैप गलाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां एल्युमिनियम फैक्ट्री बड़ा धमाका हुआ है। इस घमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ और अचानक भट्ठी में धमाका हो गया। घटना दामोदीह स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री की है।


हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों मजदूरों की पहचाम बिहार के गया जिले के रहने वाले रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हर दिन की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। फैक्ट्री में एल्युमिनियम के बर्तन और दूसरे सामान तैयार करने के लिए कंपनी की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था, तभी जोरदार धमाका हो गया। जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद दो अन्य महिला मजदूर भी बेहोश हो गईं हालांकि दोनों अब ठीक बताई जा रही हैं। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, गनीमत की बात रही कि वे धमाके के चपेट में नहीं आए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और धमाके की वजह को तलाश कर रही है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।